सहायक संचालक कृषि प्रभारी प्राचार्य के कार्य एवं व्यवहार को लेकर अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांगशिवपुरी- जिले में प्रत्येक तीन माह में आयोजित होने वाली विभागीय परामर्श दात्री की बैठकें लम्बे समय से आयोजित न होने के कारण कर्मचारियों की समस्याओं का अम्बार लग गया है। कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ ने अपनी 08 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधीश की ओर से संयुक्त कलेक्टर डॉ.मोहम्मद यूूनुस कुरैशी को गत दिवस ज्ञापन सौंपा। वहीं संघ ने सहायक संचालक कृषि के कार्य एवं व्यवहार पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुये कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान करने व भय का वातावरण निर्मित करने जैसी शिकायतों को लेकर कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर भी ज्ञापन सौंपा है।
म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव राज कुमार सरैया ने संयुक्त रूप से वताया कि प्रत्येक तीन माह में विभागीय परामर्श दात्री की बैठकें आयोजित कर कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश है विभागीय अधिकारियों द्वारा काफी लम्बे समय से परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजित नही की जा रही हैं जिस्से कर्मचारियों की समस्याओं का अम्बार लग गया है। पहले विभागीय फिर जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजित करने व शेष गुरूजियों को क्रमोन्नति का लाभ जल्द देने, शिक्षा विभाग में संकुल प्राचार्यों द्वारा क्रमोन्नति कई माह पहले लग जाने के बाद भी एरियर का भुगतान न करने, स्वास्थ्य विभाग में पहली तारीख को वेतन का भुगतान करने, सेवा अभिलेखों का समय पर संधारण करने, दो सव सेन्टरों पर एक एएनएम की ड्यूटी न लगाने, शेष शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों को शीघ्र कमोन्नति का लाभ दिये जाने एवं लंबित परीक्षानुमति शीघ्र जारी करने सहित अन्य मांगों के शीघ्र निराकरण करने की मांग संघ ने ज्ञापन के माध्यम से की है।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, जिला सचिव राजकुमार सरैया, प्रदेश पदाधिकारी हरभजन कौर, उपाध्यक्ष अरविन्द सरैया, राजीव पुरोहित, हिम्मत सिंह सोनकर, अजय बाथम, अनिल मलावरिया, जगदीश कुशवाह, अमिताफ भार्गव, ग्रीस कोली, कुनाल मीणा, उमेख खडिय़ा, बलवन्त सिंह परिहार, प्रियतोष गुप्ता, राकेश आदिवासी, विपिन कुशवाह, प्रेम कुशवाह, राजन नरवरिया सहित भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजमेर सिंह यादव, महामंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव, एम.एस.द्विवेदी, करन सिंह शाक्य, सुधीर मिश्रा आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment