जिला अभिभाषक संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में मतदान संपन्न
एड. विनोद धाकड़ अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर शंकर लाल गोविल, सचिव राधाबल्लभ एवं कोषाध्यक्ष पर गोपाल व्यास हुए निर्वाचित शिवपुरी। जिला अभिभाषक संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव हेतु आज सुबह 11 बजे से न्यायालय परिसर में मतदान प्रारंभ हो गया है। मतदान के लिए अभिभाषकों में अच्छा उत्साह देखने को मिला। यहां देर सायं तक मतदान समाप्त होने के पश्चात मतगणना चल रही थी और देर शाम तक परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव के लिए वरिष्ठ अभिभाषक मदन बिहारी श्रीवास्तव को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
्र कार्यकारिणी सदस्य ओ.पी.सूर्येन ने बताया कि जिला अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद हेतु चुनाव हुए है जबकि सहसचिव और लायब्रेरियन पद हेतु पूर्व से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो चुका है। 11 कार्यकारिणी सदस्यों में से 7 निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं जबकि शेष कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय संघर्ष के मुख्य मुकाबले में एड.शैलेंद्र समाधिया, एड.विनोद धाकड़ और एड.जितेंद्र सिकरवार मैदान में रहे। यहां एड.शैलेन्द्र समाधिया को समर्थन वरिष्ठ अभिभाषक विजय तिवारी द्वारा किया गया जबकि विनोद धाकड़ के लिए पूर्व अध्यक्ष स्वरूपनारायण भान और धर्मेंद्र शर्मा प्रचार कर रहे थे जिसमें अध्यक्ष पद हेतु 1-1 वोट के लिए संघर्ष छिड़ा हुआ थे। यहां देर सायं समाचार लिखे जाने तक 200 मतों की गिनती में अध्यक्ष पद के दावेदार एड.जितेन्द्र सिकरवार को 40 मत, एड. शैलेन्द्र समाधिया को 74 मत व सबसे आगे एड.विनोद धाकड़ चल रहे थे जिन्हें 84 मत प्राप्त हुए, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए शंकरलाल गोबिल और निखिल सक्सैना के बीच सीधा मुकाबला हुआ जबकि सचिव पद हेतु राधावल्लभ शर्मा और पंकज आहूजा एक दूसरे को पछाडऩे में लगे हुए थे कोषाध्यक्ष पद के लिए चतुष्कोणीय संघर्ष की स्थिति है। इस पद हेतु गोपाल व्यास, प्रशांत शर्मा, भरत ओझा और वीरेंद्र कुमार शर्मा आपस में जूझ रहे हैं। जिला अभिभाषक संघ के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 446 है। इसमें देर रात्रि को घोषित हुए बार एसोसिएशन के चुनाव परिणा में अध्यक्ष पद पर एड.विनोद धाकड़ निर्वाचित हुए जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए शंकर लाल गोविल, सचिव पद पर राधाबल्लभ एवं कोषाध्यक्ष पद पर एड.गोपाल व्यास को निर्वाचित किया गया।
ये पदाधिकारी हुए निर्विरोध निर्वाचितसहसचिव पद हेतु रीतेश निगम, लायब्रेरियन पद हेतु साहब सिंह कुशवाह निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हंै। जिन सात कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है उनके नाम हैं सुनील व्यास, श्रीमति सुमन जाट, संजय शर्मा, दीवान सिंह तोमर, सादिक मोहम्मद, आलोक श्रीवास्तव और जेआर श्रीवास्तव।

No comments:
Post a Comment