---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, June 24, 2019

खदान धंसकने से 4 की मौत, 2 घायल 
शिवपुरी-जिले के पोहरी अनुविभाग में आने वाले गांव मरौरा खालसा में मिट्टी की खदान धसकने से 4 लोगो की दबने से मौत हो गई हैं, इस हादसे में 2 लोगो के  घायल होने की जानकारी सामने आई है। चारो ग्रामीण एक ही गांव के बताए जा रहे है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। 
जानकारी के अनुसार पोहरी विधानसभा क्षेत्र एंव बैराड तहसील के अतंर्गत आने वाले ग्राम मरौरा खालसा में सोमवार की देर दोपहर में 4 ग्रामीणो मिट्टी की खदान से मिट्टी खोद रहे थे। बताया जा रहा हैं कि खदान अधिक पोली होने के कारण धंसक गई और इसमें मिट्टी खोद रहे सुदामा पुत्र सरवन गोस्वामी 20 साल, निवास पुत्र सरवन गोस्वामी 18 साल, देवेन्द्र उर्फ कल्ला पुत्र कृष्णा गोस्वामी, नीतेश पुत्र बल्लु दब गए। अचानक हुए हादसे में उक्त ग्रामीण मिट्टी की खदान के नीचे दब गए, जिससे उनकी दम घुटने से मौत हो गई। वही इस हादसे में टिंकल पुत्र सरवन गोस्वामी और अभिषेक पुत्र संतोष गोस्वामी के घायल होने की जानकारी है। इस हादसे के बाद ग्रामीणो ने खदान को खोदकर इन चारो का बहार निकाला, लेकिन इनकी मौत हो चुकी है। चारो मृतक मरौरा खालसा गांव के ही रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना के सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

No comments: