---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, June 20, 2019

भागवत कथा के श्रवण मात्र से हो जाता है मनुष्य भवसागर से पार: रघुनंदन जी शास्त्री

शिवपुरी-शहर के पुलिस कंट्रोल रूम के पास पुलिस लाईन में स्थिति श्रीराम जानकी मंदिर पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में लोग बढ चढ कर भाग ले रहे है। कथा का श्रवण कराते हुए कथा बाचक श्री रघुनंदन जी शास्त्री जी ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा के श्रवण मात्र से मुनष्य भवसागर को पार हो जाता है। यह कथा तीन दिन से चल रही है। 
जिसमें स्थानीय लोग बढ चढ कर भाग ले रहे है। इस मंदिर का निर्माण अभी हाल ही में पुलिस लाईन में पदस्थ आरआई भारत सिंह यादव ने स्थानीय पुलिसकर्मीयों पर लोगों के निर्माण कराया है। इस मंदिर पर अभी आरआई ने भी भागवत कथा का आयोजन कराया था। अब इस कथा का आयोजन नक्टूराम मुदगल ग्राम अमरपुर बाले करा रहे है। इस कथा में मुख्य यजमान के साथ आयोजक कैलाश नारायण शर्मा जी,अशोक शर्मा,ब्रजेश शर्मा,संजय शर्मा,दीपक शर्मा सोनू आरपीएफ,सूवेदार नीरज शर्मा,शिक्षक जितेन्द्र शर्मा के यहां आयोजित किया जा रहा है। जिसमें लोग बढ चढ कर भाग ले रहे है। इस कथा में आज कष्ण जन्मोत्सब बढी धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री रघुनंदन शास्त्री जी सहित आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। 

No comments: