---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, June 20, 2019

प्रभारी मंत्री तोमर ने ट्रामा सेंटर में लगवाए दो बड़े कूलर, मरीजों को गर्मी से मिलेगी राहत

शिवपुरी-खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा जिला चिकित्सालय शिवपुरी के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को गर्मी में परेशानी न हो, इसके लिए अच्छी गुणवत्ता के दो बड़े कूलर बाहर से लाकर स्थापित करा दिए गए है। जिससे अब भर्ती मरीजों को गर्मी से राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को जिले के प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय शिवपुरी के भ्रमण के तहत ट्रामा सेंटर का भी अवलोकन किया था। ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों से चर्चा करते हुए कूलरों की कमी को देखते हुए उनके द्वारा दो बड़े कूलर ट्रामा सेंटर में उपलब्ध कराने की बात कही थी, दो बड़े कूलर लगाए जा चुके है। 

ग्राम न्यायालय सिरसौद में 21 जून कोशिवपुरी-न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय शिवपुरी श्री शैलजा गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत शिवपुरी के क्षेत्रान्तर्गत जून माह की 21 जून 2019 को ग्राम पंचायत सिरसौद एवं 28 जून 2019 को ग्राम पंचायत सतनवाड़ा के पंचायत भवन में ग्राम न्यायालय का आयोजन किया जाएगा।   

मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियों के संचालन हेतु अधिकारी नियुक्तशिवपुरी-नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए मतदाता जागरूकता अभियान (सेंस) की गतिविधियों के संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी संपादित की गई गतिविधियों की जानकारी म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग को भेजना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी ने बताया कि नगरीय निकाय के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में अपर कलेक्टर शिवपुरी, सहयोगी अधिकारी के रूप में प्रबंधक लोक सेवा गारंटी शिवपुरी, सहायक नोडल अधिकारी के रूप में संबंधित अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं पी.ओ.डूडा शिवपुरी को नियुक्त किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहयोगी अधिकारी के रूप में प्रबंधक लोक सेवा गारंटी शिवपुरी तथा तहसील स्तर पर जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नियुक्त किया गया है। 

No comments: