---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, June 24, 2019

कोर्ट रोड़ पर हाथ ठेला वालों को यातायात सूबेदार ने थमाए नोटिस

शिवपुरी-यातायात में अवरोधक बने हाथ ठेला वालों को पहले तो यातायात पुलिस द्वारा समझाया गया कि वह यातायात में बाधक साबित हो रहे है जब वह नहीं माने तो अब कड़ा रूख अपनाते हुए यातयात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल के निर्देशन में यातायात बहाली के लिए यातायात में अवरोधक बन रहे हाथ ठेला वालों को नोटिस थमा दिए है। इन नोटिस में साफ निर्देशित किया गया है कि वह बीच सड़क अथवा नो पार्किंग एरिया, कोर्ट रोड़, सदर बाजार, गांधी चौक आदि क्षेत्रों में हाथ ठेलों का संचालन ना करें और यदि ऐसा करते पाए जाते है तो संबंधित के विरूद्ध चालानी कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में सोमवार को सुबह यातायात सूबेदार रणवीर यादव ने अपने यातायात बल के साथ कोर्ट रोड़ और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर वहां मौजूद हालातों को जाना और इसमें दोषी पाए गए हाथ ठेला वालों को नोटिस देते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिसमें कई हाथ ठेला संचालकों ने नोटिस लेने से पहले ही अपने हाथ ठेलाओं को वहां से दूर कर दिया और जिन्हें पकड़ा गया उनसे नोटिस के माध्यम से चालानी वसूली कर कार्यवाही की गई। इसी क्रम में पुराना बस स्टैण्ड परिसर में भी अवैध रूप से अघोषित बस अड्डा बनाने वाले बस संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई जिसमें जिन बसों का संचालन पुराना बस स्टैण्ड परिसर से किया गया वहां बसों को पकड़ते हुए बस संचालकों से चालानी कार्यवाही कर राशि वसूली गई और आगे इस पुराना बस स्टैण्ड परिसर से बसें नहीं चलाने को लेकर निर्देश दिए गए। इसके बाद भी यदि बसों का संचालन पुराना बस स्टेण्ड परिसर से हुआ तो भविष्य में और कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

No comments: