शिवपुरी- बहुजन समाज पार्टी शिवपुरी के जिलाध्यक्ष धनीराम चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि सोमवार को कर्मचारी भवन शिवपुरी में जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की समीक्षा मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग के मुख्य अतिथि डॉ. विद्याराम कौशल जॉन प्रभारी एवं माननीय मनीष कतरौलिया जोन प्रभारी ग्वालियर तथा बृजेश सौर जोन प्रभारी विशेष अतिथि सुआलाल जाटव पूर्व लोकसभा प्रभारी गुना शिवपुरी द्वारा संगठन समीक्षा ली गई। इस मीटिंग के अध्यक्षता धनीराम चौधरी जिला अध्यक्ष बसपा शिवपुरी द्वारा की। इस संगठन समीक्षा में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। शिवपुरी विधानसभा अध्यक्ष रामकिसन जाटव, पोहरी विधानसभा अध्यक्ष कल्याण राजे, कोलारस से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दयालीराम, करैरा विधानसभा अध्यक्ष दीवान सिंह वघेल, पिछोर विधानसभा से नंदकिशोर सूर्या, शिवपुरी नगर अध्यक्ष मुकेश जाटव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राकेश, पीतम जाटव नीली पगड़ी ठेकेदार, वीरेंद्र जाटव, विक्रम महासचिव तथा वरिष्ठ नेतागण उपस्थित हुए।
Monday, June 24, 2019
बसपा की समीक्षा बैठक आयोजित
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment