---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, January 12, 2020

पत्रकार मुकेश जैन को मातृ शोक, उठावनी सोमवार 13 जनवरी को

शिवपुरी। पत्रकार एवं कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन एवं संजीव जैन कैपीटल कम्प्यूटर निवासी वीर सावरकर कॉलोनी शिवपुरी की माता जी श्रीमती अंगूरी देवी जैन उम्र 80 वर्ष का रविवार 12 जनवरी की अल सुबह निधन हो गया। स्व.श्रीमती अंगूरी देवी के निधन की खबर से कांग्रेस पार्टी और पत्रकार जगत में शोक की लहर छा गई और दोप.2 बजे निज निवास वीर सावरकर कॉलोनी से निकली स्व.श्रीमती अंगूरी देवी की अंतिम यात्रा में नगर के जैन समाज सहित कांग्रेसजन, गणमान्य नागरिक, ईष्ट मित्र, परिजन व पत्रकार आदि शामिल हुए। जहां मुक्तिधाम पर पहुंचकर ज्येष्ठ पुत्र द्वारा मुखाग्रि देकर अंतिम क्रिया विधि संपन्न की गई। स्व.श्रीमती अंगूरी देवी की उठावनी आज सोमवार 13 जनवरी को दोप.२ से ३ बजे तक स्थानीय शंकर कॉलोनी स्थित जैसवाल जैन धर्मशाला पर आयोजित की गई है। 

No comments: