श्रीविष्णु मंदिर में जन्मे भगवान श्रीकृष्ण, उत्साह से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांसद प्रतिनिधि हुए कथा में शामिलशिवपुरी- जब-जब पृथ्वी पर अन्याय या अत्याचार होता है तब-तब किसी ना किसी रूप में भगवान अवतरित होते है और पापियों का विनाश कर धर्म की स्थापना का संदेश देते है, इसलिए मनुष्य भगवान का पूजते है क्योंकि ईश्वर हमेशा मानव जाति का ही नहीं बल्कि सभी प्राणियों का वनस्पति का कल्याण करते है, पौराणिक कथाओं का यदि स्मरण करें तो हमें पता चलता है कि द्वापर युग में अत्याचारी कंस के अंत और धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण बालक के रूप में जन्म लिया और विभिन्न लीलाऐं कर गोपियों और गोकुल का कल्याण कर अधर्म का नाश करते हुए धर्म को स्थापित किया, तभी से हम बड़े उत्साह और उल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते है, इसलिए कहते है नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, इन्हीं जयघोंषो के साथ श्रीहरि विष्णु और एवं समस्त भक्तगण के साथ संयोजक शिवपुरी आध्यात्मिक सांस्कृतिक समाज कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण लीला का बड़ा सुंदर वर्णन अपनी ओजस्वी वाणी में व्यासपीठ से अभा स्वामी रामतीर्थ मिशन के परमाध्यक्ष डॉ स्वामी शिवचंद्र जी महाराज ने किया।
भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कथा प्रारंभ से पूर्व श्रीमद् भागवत कथा पूजन कथा यजमान परिजन समाजसेवी दीवान अरविंद लाल, श्रीमती गीता दीवान एवं अर्जुन दीवान के द्वारा सपरिवार कथा का पूजन किया गया एवं तत्पश्चात पूज्य महाराज श्री का माल्यार्पण कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके साथ ही कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा में सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, भाजपा मंत्री नीरज सिंह तोमर, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा शामिल हुई, इसके साथ ही विश्व आध्यात्मिक संस्थान से डॉ.रघुवीर सिंह गौर, समाजसेवी सुनित सिंह चौहान, राजकुमार रघुवंशी राजू, हरिचरण पाल पूर्व पार्षद, रमेश गुप्ता, कल्याण सिंह यादव संभाग अध्यक्ष किसान संघ सहित कथा के इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए श्रीविष्णु मंदिर पुजारी सुशील कुमार भार्गव एवं दीपक भार्गव के साथ व्यवस्था में सहयोगी महेंद्र उपाध्याय, पार्षद अमरदीप शर्मा, नीरज जैन, सुनील खंडेलवाल, वार्ड क्रं.27 से पार्षद श्रीमती सुमन राजू बाथम आदि मौजूद रहे।
भगवाान श्रीकृष्ण एवं श्रीराम जन्मोत्सव अवसर पर कथा पाण्डाल को आकर्षक फुल गुब्बारों और मावा-मिश्री प्रसाद सहित अन्य उपहार का श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए व्यासपीठ से डॉ स्वामी शिवचंद्र जी के द्वारा भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन श्रवण कराया गया, जिसमें भगवान पूतना वध, श्रीकृष्ण की बाल लीलाऐं एवं गोवर्धन पूजा कराई गई।



.jpeg)


No comments:
Post a Comment