---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 8, 2026

कन्या महाविद्यालय में विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत विक्रमादित्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन


शिवपुरी-
शहर के श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एन. के. जैन के मार्गदर्शन में शासन के निर्देशानुसार विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत विक्रमादित्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. पल्लवी सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विक्रम संवत के महत्व एवं उसके ऐतिहासिक पक्षों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे उनके ज्ञान में अभिवृद्धि हुई। प्रतियोगिता के अंतर्गत डॉ. तेग बहादुर द्वारा छात्राओं से विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डॉ. अनीता कैमोर, डॉ. रेनू राय एवं डॉ. रजनी कुमारी द्वारा सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, उनके आदर्शों एवं उनसे जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों पर प्रकाश डाला गया, जिससे छात्राओं को ऐतिहासिक ज्ञान के साथ-साथ प्रेरणा भी प्राप्त हुई। इस प्रतियोगिता में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही तथा उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। अंत में सभी उपस्थित शिक्षकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

No comments: