---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 8, 2026

सूरतगढ़ में साहित्यकार प्रमोद भार्गव को मिला लक्ष्मणराम सेवटा स्मृति कथा सम्मान


शिवपुरी।
भाषा, साहित्य, संस्कृति, कला एवं सामाजिक जागरण को समर्पित संस्था विविधा, सूरतगढ़ राजस्थान की ओर से प्रतिवर्ष दिए जाने वाले सम्मानों के अंतर्गत प्रमोद भार्गव को श्री लक्ष्मणराम सेवटा सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान साल 2024-25 के लिए उनके कथा संग्रह प्रमोद भार्गव की चुनिंदा कहानियां पर दिया गया। प्रमोद को हाल ही में इसी कथा संग्रह पर महाराष्ट्र के नासिक में विद्योत्तमा सम्मान भी मिला है। इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय सूरतगढ़ में संस्कृत की प्राध्यापक डॉ श्रीमती हर्ष भारती ने कहानी संग्रह की गंभीर समीक्षा भी की। सम्मान समारोह राजस्थान के सूरतगढ़ में स्थित माहेश्वरी भवन में भव्य समारोह में संपन्न हुआ।

            प्रमोद भार्गव के अलावा कृष्णा देवी कामरा स्मृति हिंदी कविता सम्मान डॉ प्रभा मुजुमदार (गुजरात) को उनके कविता संग्रह नकारती हूं निर्वासन  पर, राजस्थानी कविता के क्षेत्र में दिया जाने वाला श्रीमती गोपी देवी चांडक स्मृति सम्मान चांदकौर जोशी (जोधपुर) को उनके कविता संग्रह बिलखता बादल को, जुगल किशोर सोमानी स्मृति व्यंग पुरस्कार वरिष्ठ व्यंगकार अखिलेश श्रीवास्तव (लखनऊ) को उनके व्यंग्य संग्रह दफ्तरनामा पर,उपन्यास के क्षेत्र में भेरूदान सोमानी स्मृति उपन्यास पुरस्कार अलंकार रस्तोगी (लखनऊ) को उनके  उपन्यास पंडित भया न कोई तथा अर्जुन राम सुथार स्मृति प्रथम प्रकाशित पुस्तक पुरस्कार डॉ नेहल शाह(भोपाल) को उनकी पहली कविता पुस्तक और इन सब के बीच पर दिया गया। इसके अंतर्गत सभी लेखकों को 11,000 हजार की नकद राशि,स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र शॉल और श्रीफल भेंट किए गए। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ एनके सोमानी और सचिव संजय कामरा ने चयनित साहित्यकारों को बधाई दी।

No comments: