---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 8, 2026

किसान समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस का प्रदेश व्यापी धरना माधवचौक चौराहे पर


जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में दिया जाएगा धरना, कांग्रेसियों से आन्दोलन सफल बनाने का आह्वन

शिवपुरी- मध्यप्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला मुख्यालय शिवपुरी पर भी प्रदेश व्यापी किसान आन्दोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन एवं जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा और किसानों समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन गुरूवार 09 अप्रैल को दोप. 1बजे माधवचौक चौराहे पर दिया जाएगा। जिसमें समस्त कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में शािमल होने का आह्वान जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया गया है।

प्रदेश व्यापी किसान आन्दोलन को लेकर जानकारी देते हुए जिला संगठन महासचिव संजय चतुर्वेदी एवं जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस पुरुषोत्तम रावत ने संयुक्त रूप से बताया है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल एवं जिला प्रभारी देवेन्द्र शर्मा व विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र सिंह नाती एवं समस्त विधानसभा प्रभारी के नेतृत्व में व किसान कांग्रेस के तत्वाधान में गुरुवार 09 अप्रैल 2026 को दोपहर 01 बजे माधव चौक चौराहा पर विशाल धरना दिया जाकर 3 बजे अधोलिखित किसानों की समस्या के संदर्भ में जिलाधीश कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा, इसमें वर्तमान एवं पूर्व विधायक, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ,समस्त वरिष्ठ कांग्रेस जन, पूर्व अध्यक्षगण जिला पंचायत ,जनपद पंचायत,नगर पालिका वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व पार्षदगण,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं समस्त नगर अध्यक्षगण,जिला एन.एस. यू. आई , युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, जिला किसान कांग्रेस एवं समस्त प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण एवं समस्त कार्यकर्तागण अति आवश्यक रूप से शामिल होने का आह्वान किया गया है।

धरना प्रदर्शन पश्चात किसान समस्याओं को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन
जिला मुख्यालय शिवपुरी पर भी प्रदेश व्यापी किसान आन्दोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन के पश्चात जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा और किसानों समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की जाएगी। इस ज्ञापन में किसान हितों को लेकर प्रमुख रूप से जो समस्याऐं सामने है उसमें किसानों की गेहूं उपार्जन प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कर समय पर समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाए, उपार्जन की तिथि बार-बार बढ़ाने की बजाय तत्काल प्रभाव से खरीदी शुरू की जाए एवं किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाए। इन हालातों में मप्र सरकार से आग्रह है कि किसानों के ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए एवं डिफॉल्टर घोषित किसानों को राहत प्रदान की जाए, साथ ही किसानों को मजबूरी में कम दाम पर उपज बेचने से बचाने हेतु उचित व्यवस्था एवं समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाए।  

No comments: