प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे हुए शामिल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने किया रक्तदानशिवपुरी- जिला चिकित्सालय में रक्तदातारओं के लिए रक्त की उपलब्धता को लेकर छात्र संगठन के रूप में कार्यरत जिला भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) के द्वारा एनएसयूआई के स्थापना दिवस 8 अप्रैल बुधवार को स्थानीय एबी रोड़ स्थित गांधी सेवाश्रम परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे शामिल हुए और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल भी शामिल हुए जिन्होंने आगे आकर सर्वप्रथम रक्तदान किया और सभी से रक्तदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शांतनु सिंह कुशवाह के द्वारा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया तत्पश्चात आयोजित रक्तदान में सभी रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
इस दौरान अनेकों रक्तदाता ऐसे भी रहे जिन्होनें स्वेच्छा से आकर रक्तदान किया ऐसे रक्तदाताओं का एनएसयूआई के द्वारा माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया। एनएसयूआई के स्थापना दिवस 55वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय एनएसयूआई द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में एनएसयूआई शिवपुरी द्वारा जिलाध्यक्ष शांतनु सिंह कुशवाह के नेतृत्व में 8 अप्रैल को गांधी सेवा आश्रम शिवपुरी पर सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष आशुतोष चौकसे शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवपुरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, बासित अली, नलिन शर्मा, राजेंद्र गुर्जर, शशि शर्मा, विजय वर्मा, शिवानी राठौर, हनीफ खान, उबैद हुसैन, रौनक बुद्धराजा, हरिओम यादव, अमित मौर्य आदि सैंकड़ों रक्तदाता उपस्थित रहे।

.jpeg)

.jpeg)
No comments:
Post a Comment