---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 23, 2026

भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी का दायित्व ग्रहण समारोह आज


आयुक्त दिव्यांगजन अजय खेमरिया होंगें मुख्य अतिथि, एडीएम दिनेशचन्द्र शुक्ला होंगें विशिष्ट अतिथि

शिवपुरी- समजासेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन आज रविवार 24 मई को स्थानीय परिणय वाटिका, छत्री रोड़, शिवपुरी पर सायं 7:30 बजे से किया जा रहा है। कार्यक्रम में संस्था के सभी नव नियुक्त पदाधिकारी व सदस्यगण नवीन दायित्व की शपथ ग्रहण करेंगें।

जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के निवृत्तमान अध्यक्ष एड.शैलेन्द्र समाधिया व निवृत्तमान सचिव पुनीत जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण रूपी पांच सिद्धांतों पर कार्य करनेे वाली समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 का दायित्व ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन रविवार को होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय खेमरिया (आयुक्त, दिव्यांगजन सशक्तिकरण म.प्र.शासन) होंगें जबकि विशिष्ट अतिथिद्वय में दिनेशचन्द्र शुक्ला एडीएम शिवपुरी, अमित जैन प्रांताध्यक्ष, मध्य भारत उत्तर प्रांत होंगें जबकि शपथ विधि अधिकारी के रूप में नवीन टीम को शपथ दिलाने के लिए नीरज अग्रवाल प्रांतीय महासचिव, मध्य भारत उत्तर प्रांत मौजूद रहेंगें, इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता एड.शैलेन्द्र समाधिया के द्वारा की जाएगी जबकि कार्यक्रम संयोजक श्रीमती सरला वर्मा भी विशेष रूप से मंचासीन होंगी। 

इस अवसर पर शाखा के नवीन अध्यक्ष के रूप में गणेश धाकड़, सचिव अमित सहगल एवं कोषाध्यक्ष का दायित्व विवेक शर्मा निवृत्तमान टीम से ग्रहण करेंगें साथ ही समस्त वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी भी अपनी पदीय दायित्व की शपथ लेगी। इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों सहित आमंत्रितजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

No comments: