---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 23, 2026

सब जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शिवपुरी का शानदार प्रदर्शन, 22-2 से मंदसौर को दी शिकस्त



शिवपुरी-
जिला बास्केटबॉल संघ की सब जूनियर बालिका टीम का चयन मध्यप्रदेश बास्केटबॉल संघ द्वारा उज्जैन में आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप हेतु किया गया है। यह प्रतियोगिता 23 मई से 26 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है। शिवपुरी जिले की ओर से चयनित खिलाडिय़ों में प्रियांशी रजक, सारिका, वैष्णवी गोयल, हंसवी, दर्शिता, पलक, सैनी, नताशा गुप्ता, पूर्वी एवं महिमा शामिल हैं। यह टीम जिला बास्केटबॉल संघ शिवपुरी का प्रतिनिधित्व कर रही है। टीम के साथ कोच धर्मेंद्र शिवहरे एवं वंशिका माहौर मौजूद हैं। इस अवसर पर पूर्व खिलाड़ी रजनीश ढींगरा, हरविंदर भाटिया, संजीव ढींगरा, उत्तम व्यास, अभय प्रताप सिंह, अनिल सरीन एवं जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे सहित अन्य खेल प्रेमियों ने खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में 23 मई शनिवार को शिवपुरी का पहला मुकाबला मंदसौर के साथ खेला गया, जिसमें शिवपुरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंदसौर को 22-02 के स्कोर से पराजित किया। इस मैच में प्रियांशी रजक ने सर्वाधिक 12 अंक बनाए, जबकि सारिका सहित पूरी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता में 23 मई को शिवपुरी का पहला मुकाबला मंदसौर के साथ खेला गया, जिसमें शिवपुरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंदसौर को 22-02 के स्कोर से पराजित किया। इस मैच में प्रियांशी रजक ने सर्वाधिक 12 अंक बनाए, जबकि सारिका सहित पूरी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता में जिला बास्केटबॉल संघ शिवपुरी का प्रतिनिधित्व टीम के साईं कोच धर्मेंद्र शिवहरे कर रहे है।

No comments: