शिवपुरी-करैरा क्षेत्र में अवैध रूप से बिना लाइसेंस के पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार एसडीएम करैरा अनुराग निगवाल एवं तहसीलदार करेरा, नायब तहसीलदार मगरौनी के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने दिनारा क्षेत्र में दो अलग-अलग ठिकानों पर तथा मगरौनी में एक स्थान पर ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध पटाखे जप्त किए गए हैं। एसडीएम करैरा अनुराग निंगवाल ने बताया कि प्रशासनिक टीम द्वारा साहू डिस्पोजल हाउस राष्ट्रीय राजमार्ग 27 रोड पर दिनारा रेस्ट हाउस के पास दबिश दी। यह दुकान सत्यम साहू के द्वारा संचालित की जा रही थी। टीम द्वारा दुकान और परिसर पर दबिश देकर 7 बोरी अवैध पटाखे बरामद किए हैं। मितरयाना बाजार, दिनारा में तालपुरा मोहल्ला में शिवम गुप्ता की दुकान पर निरीक्षण किया जिसमें अवैध पटाखे जप्त किए हैं। यहाँ भी भारी मात्रा में 12 स्टार, चकरी और देसी गोला-बारूद का अवैध स्टॉक जमा कर रखा गया था, जिससे रिहायशी इलाके में बड़ा खतरा बना हुआ था। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई है और निर्देशित किया गया है कि इस प्रकार घनी आबादी इलाके में पटाखों को रखना हानिकारक हो सकता है। अवैध रूप से पटाखों का भंडारण होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

No comments:
Post a Comment