---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 9, 2026

स्पंनदन थीम पर आज आयोजित लायंस क्लब की रीजन कॉन्फ्रेंस होटल लेमन ट्री(पीएस रेसीडेंसी) में


गर्वनर एमजेएफ सुधीर वाजपेयी एवं रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ इंजी.पवन जैन के सानिध्य होगा भव्य आयोजन

शिवपुरी- पीडि़त मानवता की सेवा में कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ के तत्वाधान में एक दिवसीय थीम स्पंनदन के रूप में रीजन कॉन्फ्रेंस(क्षेत्रीय सम्मेलन)2026 डिस्ट्रीक्ट 3233 ई-1 रीजन-6 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन स्थानीय होटल लेमन ट्री(पीएस रेसीडेंसी) में सायं 4:30 बजे से प्रारंभ होगी। इस अवसर पर रीजन कॉन्फ्रेंस यह आयोजन गर्वनर एमजेएफ सुधीर वाजपेयी एवं रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ इंजी.पवन जैन के सानिध्य में आयोजित होगा।

रीजन कॉन्फे्रंस के बारे में लायंस क्लब शिवपुरी साउथ अध्यक्ष ला. सुनील जैन एवं सचिव विवेक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्ष भर अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब के द्वारा सेवा और परोपकार के कार्य किए जाते है और इन्हीं सेवाओं और सेवा कार्येां के माध्यम से श्रेष्ठ कार्य करने वाले संस्था पदाधिकारी, संस्थाओं व सेवा कार्य में विभिन्न रूप से योदान देने वालों का सम्मान किया जाता है साथ ही कार्यक्रम में विशेष सानिध्य गर्वनर एमजेएफ सुधीर वाजपेयी एवं रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ इंजी.पवन जैन सहित अन्य विशेष पदाधिकारियों का मिलेगा जो अपने अनुभवों और लायंस सिद्धांत के अनुरूप कार्य करने की प्रेरणा उपस्थित सभी साथियों को प्रदान करेंगें।

यहां थीम स्पंनदन के रूप में रीजन कॉन्फ्रेंस(क्षेत्रीय सम्मेलन)2026 रीजन-6 का आयोजन सायं 4:30 से 5:30 बजे तक स्थानीय होटल लेमन ट्री(पीएस रेसीडेंसी) में प्रारंभ होगा, जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों का आगमन, संस्थाओं का पंजीयन एवं हाई टी रहेगी, इसके पश्चात 5:30 से सायं 7 बजे तक संस्था के सेवा कार्यों, उद्देश्यों और रीजन कॉन्फें्रस में वक्ताओं के द्वारा अपने विचार प्रकट किए जाऐंगें एवं इसी दौरान बिजनेस सेशन भी रहेगा, सायं 7 से 8 बजे तक बैनर प्रोजेंटेशन कॉम्पटीशन होगा एवं रात्रि 8 से 09 बजे तक रीजन कॉन्फ्रेंस में शामिल सभी प्रतिभागियों एवं संस्था के सेवा कार्येा में श्रेष्ठ कार्य करने वाले पदाधिकारीयों एवं संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा, कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्नेहभोज के रूप में रात्रि 9 बजे से होगा।  कार्यक्रम में सभी लायंस क्लब साथियों से रीजन कॉन्फ्रेंस में सपरिवार शामिल होने का आग्रह लायंस क्लब शिवपुरी साउथ के द्वारा किया गया है।

No comments: