---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, January 12, 2020

आर्मी भर्ती रैली : पांचवें दिन 4200 में से 333 उम्मीदवार दौड़ में हुए पास, कलेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी

शिवपुरी-शिवपुरी के फिजीकल कॉलेज ग्राउंड पर 8 जनवरी से आर्मी की सैनिक भर्ती रैली शुरू हो गयी है। भर्ती के पांचवे दिन 4200 उम्मीदवारों की उपस्थिति रही। रविवार को आयोजित भर्ती प्रक्रिया में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने दौड़ में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों को झण्डी दिखाकर दौड़ प्रारंभ कराई। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया सहित सैनिक अधिकारी उपस्थित थे। भर्ती के पांचवे दिन 333 उम्मीदवारों ने दौड़ पास की और अगले चरण तक पहुँचे। दौड़ में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल किया गया। पास उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल किया गया।

No comments: