---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, January 15, 2020

मकर संक्रांति पर लियो क्लब ने बांटी हजारों लोगों के लिए खिचड़ी

लियो क्लब पदाधिकारी व सदस्यों ने दिया अमूल्य सहयोगशिवपुरी- त्यौहार और त्यौहार पर समाजसेवा करने का अनुकरणीय कार्य करने यह प्रेरणादायी कार्य किया लियो क्लब शिवपुरी ने जहां लियो क्लब अध्यक्ष डॉॅ.आकाश कटारिया, सचिव पुनीत भसीन व कोषाध्यक्ष निश्चल के साथ मिलकर माधवचौक चौराहे पर मकर संक्रांति के त्यौहार के मद्देनजर रखते हुए हजारों लोगों के लिए स्टॉल लगाकर खिचड़ी का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में लियो क्लब के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों जिसमें रिंकेश अग्रवाल, सौरभ जैन, मिंकल, लव अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, राजू हरियाणी, भास्कर बिंदल, उमेश, हर्ष मित्तल, गगन अरोरा, आशय गुप्ता, राजीव गुप्ता, अशोक चावला, अमित जैन आदि ने भी अपना सहयोग दिया और इस आयोजन में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए लियो क्लब अध्यक्ष डॉ.आकाश कटारिया, सचिव पुनीत भसीन व कोषाध्यक्ष निश्चल गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मकर संक्रांति का पूर्व मूलत: खिचड़ी के महत्व से अधिक जुड़ा हुआ है ऐसे में खिचड़ी का वितरण जन सामान्य के लिए किया जाए इसे लेकर प्रतिवर्ष लियो क्लब मकर संक्रांति के दिन शहर के माधवचौक पर विशाल खिचड़ी वितरण करते है यहां दूर-दराज से आने वाले कारीगरों, मजदूरों सहित अन्य आमजन के लिए खिचड़ी का वितरण प्रसाद के रूप में किया गया, जिसका हजारों की संख्या में लोग लुत्फ उठाया। जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासियों ने इस खिचड़ी वितरण में पहुंचकर प्रसाद लाभ लिया।

No comments: