---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, January 14, 2020

जरूरतमंद के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

शिवपुरी- जिला चिकित्सालय के रक्तकोष में रक्त की कमी ना रहे इसे ध्यान में रखते हुए जिला कंाग्रेस के अभिन्न अंग एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पुनीत शर्मा द्वारा अपने संगठन साथियों के साथ मिलकर जिला चिकित्सालय पहुंचे और यहां रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पुनीत शर्मा ने कहा कि रक्तदान प्रत्येक मनुष्य को करना चाहिए और खासकर युवाओं को आगे आकर रक्तदाता बनना चाहिए ताकि किसी रक्त प्राप्त करने वाले व्यक्ति को यह रक्त दिया जाए और उससे उसकी व आवश्यकता पडऩे पर परिजनों की जान बचाई जा सके। इस दौरान रक्तदान करने में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में भी होड़ मच गई और रक्तदान करने वालों में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में दीपक राजा के द्वारा रक्त दान की शुरूआत की गई जिसके साथ ही एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पुनीत शर्मा, सुमित राठौर, अजय यादव, हल्के रावत, मुकेश रजक, शिव सिंह यादव एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया और जिला चिकित्सालय के रक्तकोष में रक्त प्रदाय कर अमिट सहयोग प्रदान किया।

No comments: