---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, January 13, 2020

रक्तदान कर लायंस क्लब साउथ ने मनाया संस्थापक लायन मेल्विंन जोन्स का जन्मदिन

शिवपुरी-समाजसेव के लिए सतत कार्यरत समाजसेवी संस्था लायंस क्लीब शिवपुरी साउथ द्वारा संस्था के संस्थापक लायन मेल्विंन जोन्स का जन्मदिन आज रक्तदान कर लायंस क्लब साउथ द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान कर मनाया गया। लायंस क्लब साउथ अध्यक्ष एड.पारस जैन व सचिव पवन जैन नरवर एवं कोषाध्यक्ष हेमन्त नागपाल ने संयुक्त रूप से बताया कि लायंस क्लब जिस संस्था का समाजसेवा के लिए जाना जाता है उसकी पहचान लायंस क्लब के संस्थापक लायन मेलविंन जोन्स के रूप में पहचानी जाती है आज हम अपने संस्थापक को रक्तदान कर श्रद्धांजलि देते हुए उनका जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर लायंस क्लब साउथ द्वारा 24 यूनिट रक्तदान कर संस्थापक मेल्विंन जोन्स का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान रक्तदान करने की यह अनूठी पहल स्वयं लायंस क्लब साउथ अध्यक्ष पारस जैन द्वारा की गई जिनके साथ लुब के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने भी मिलकर रक्तदान किया। रक्तदान करने वालो में संस्था सचिव हेमन्त नागपाल, रीतेश सांखला, रोहित अग्रवाल, सुनील जैन, रवि पोदद्दार, राकेश जैन प्रेम स्वीट्स, सौरभ सांखला, प्रवीण गुप्ता, प्रगति जैन व श्रीमती मीना जैन आदि ने रक्तदान किया और संस्थापक मेल्विंन जोन्स का जन्मदिन मनाया। इस दौरान रक्तदाताओं के लिए जूस का वितरण किया गया जबकि अस्पताल में भर्ती बच्चों के लिए बिस्किट के पैकेट प्रदाय किए गए।

No comments: