---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, January 14, 2020

लियो क्लब का मकर संक्रांति पर होगा खिचड़ी वितरण

शिवपुरी- मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी युवाओं की सेवाभावी संस्था लियो क्लब शिवपुरी के द्वारा आज 15 जनवरी बुधवार को खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए लियो क्लब अध्यक्ष डॉ.आकाश कटारिया, सचिव पुनीत भसीन व कोषाध्यक्ष निश्चल गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मकर संक्रांति का पूर्व मूलत: खिचड़ी के महत्व से अधिक जुड़ा हुआ है ऐसे में खिचड़ी का वितरण जन सामान्य के लिए किया जाए इसे लेकर प्रतिवर्ष लियो क्लब मकर संक्रांति के दिन शहर के माधवचौक पर विशाल खिचड़ी वितरण करते है यहां दूर-दराज से आने वाले कारीगरों, मजदूरों सहित अन्य आमजन के लिए खिचड़ी का वितरण प्रसाद के रूप में किया जाता है जिसका हजारों की संख्या में लोग लुत्फ उठाते है। इसी क्रम में पुन: आज 15 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर प्रात: 9:30 बजे माधवचौक चौराहे पर लियो क्लब शिवपुरी द्वारा खिचड़ी का वितरण किया जाएगा जिसमें सभी शहरवासियों से सपरिवार इस खिचड़ी वितरण में पहुंचकर प्रसाद लाभ लेने की अपील की गई है।  

No comments: