---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, January 14, 2020

वरिष्ठ भाजपा नेता विमल जैन मामा ने अपना घर में आश्रम में मनाया जन्मदिन

शिवपुरी- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता और मामा के नाम से विख्यात विमल जैन मामा ने अपना जन्मदिन अपना घर आश्रम पहुंचकर वहां उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान सभी प्रभुजियों की सेवा की गई और आर्थिक दान करते हुए 5100 रूपये की नगद राशि का सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर विमल जैन मामा के सुपुत्र लायन्स क्लब साउथ अध्यक्ष एड.पारस जैन भी मौजूद रहे जिन्होंने अपने पिता के जन्मदिन पर सभी प्रभुजियों की सेवा करते हुए आर्शीवाद प्राप्त किया और पिता के दीर्घायु की कामना की। इस अवसवर पर अपना घर आश्रम द्वारा विमल जैन मामा को जन्मदिन की मंगल कामनाऐं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

No comments: