---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, February 7, 2020

बूथ पर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूती दे कार्यकर्ता: राजू बाथम

भाजपा जिला अध्यक्ष ने ली मंडल की बैठकें
शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजू बाथम के मंडल प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत आज करैरा विधानसभा के पांचों मंडल एवं पिछोर के भौंती, पिछोर, खनियाधाना, करैरा, दिनारा, सिरसौद करई एवं नरवर में मंडल बैठकें आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि संगठन की प्रथम इकाई बूथ समिति होती है बूथ समिति को अपने बूथ पर सक्रियता के साथ कार्य करते हुए बूथ पर निवासरत सभी भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संरचना के आधार पर हमें भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराते हुए पहले हमें बूथ पर निवासरत लोगों को सदस्य बनाना है और फि र उनको भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता व पदाधिकारी बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करना है हमें संगठन के निर्देश अनुसार प्रत्येक कार्यक्रम की इकाई बूथ को मानकर बूथ जीता चुनाव जीता के सिद्धांत को अपना कर भाजपा को मजबूती प्रदान करेंगे। श्री बाथम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आगामी कार्यक्रम सक्रिय सदस्यता, आजीवन सहयोग निधिए 11 फ रवरी को समर्पण दिवस एवं सभी कार्यक्रम हमें पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ क्रियान्वित करते हुए अपने मंडल में संगठन को मजबूत करना है। मण्डल बैठकों में भारतीय जनता पार्टी के मंडल में निवासरत कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

No comments: