ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन की पत्रिका का हुआ विमोचनशिवपुरी- सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन की पत्रिका का विमोचन समारोह एवं जिलास्तरीय बैठक गत दिवस राधिका पैलेश सम्पन्न हुई। भगवान श्री परशुराज की पूजा अर्चना के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि की आसंदी से राजेश व्यास संभाग अध्यक्ष भोपाल, युवा ब्राह्मण समाज ने विप्र बंधुओं को संबोधित करते हुये कहा कि हमें अपने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करते हुये पूरी एकजुटता के साथ समाज के उत्थान के लिये कार्य करना होगा। अपने वच्चों को संस्कार बान बनायें जिससे वे अपने समाज उत्थान के साथ साथ देश के प्रति अपने फर्ज को भी अदा करें। सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा ने सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों से सभी को अवगत कराया तथा 23 फरवरी को भोपाल में होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी सभी विप्र बंधुओं को दी। तथा सभी विप्र बंधुओं से सुझाव आमंत्रित किये गये। विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा ने 24 मई को शिवपुरी में होने जा रहे विवाह सम्मेलन में सभी समाज बंधुओं से सहयोग की अपील की। जिला संयोजक महेश शर्मा ने 23 फरवरी ने अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुॅचने की अपील भी सभी विप्र बंधुओं से की है। ब्राह्मण समाज की इस बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि राजेश व्यास, संभाग अध्यक्ष भोपाल युवा ब्राह्मण समाज, सह प्रभारी पंकज खैमरिया, जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा, राजेन्द्र पिपलौदा संयोजक विवाह सम्मेलन समिति, महेश शर्मा जिला संयोजक राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल, राजेन्द्र दुवे जिलाध्यक्ष सनाढ्य ब्राह्मण समाज, हरिवंश शर्मा कूढ़ा समाजसेवी, अरूण भार्गव कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भार्गव समाज, रामकुमार भार्गव संभागीय सचिव ब्राह्मण महासभा, दिलीप मुदगल पूर्व जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज, अजय शर्मा जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा, राकेश विरथरे समाजसेवी, शिवकुमार सलैया समाजसेवी, श्रीमती उषा भार्गव मंचासीन थी। महेन्द्र शर्मा द्वारा सभी विप्र बंधुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। आगे की जानकारी में सर्व ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता राज कुमार सड़ैया ने बताया कि ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन की पत्रिका का विमोचन भी मंचाशीन सभी अतिथियों द्वारा किया गया। मंच का संचालन महावीर मुदगल एवं अरविन्द सरैया द्वार संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में सभी विप्र बंधुओं की भोजन व्यवस्था समाजसेवी शिवकुमार सलैया द्वारा की गई। अंत में सभी विप्र बंधुओं का आभार राजेन्द्र दुवे जिलाध्यक्ष सनाढ्य ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया।
Monday, February 3, 2020
एकजुटता के साथ समाज के उत्थान का कार्य करे ब्राह्मण समाज: व्यास
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment