योजनाओं का लाभ ना मिलने की बात कही युवती ने, कन्यादान योजना का नहीं मिला लाभ
शिवपुरी-मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रति मंगलवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम इसलिए चलाया है ताकि कोई भी पीडि़त हो उसकी समस्या इस जनसुनवाई में आए और उसका हर संभव निदान कर पीडि़त को न्याय दिलाया जाए लेकिन पीडि़त जन एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि कई बार अपनी शिकायत का समाधान लेने आए और उसे जब न्याया नहीं मिले तो वह हताश हो जाता है और रोने भी लगता है कुछ इसी तरह का माजरा आज मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में भी देखने को मिला जिसमें एक नव युवती ने एक ओर जहां प्रशासन पर कन्यादान योजना का लाभ ना मिलने का आरोप लगाया तो वहीं उसने एक बार नहीं बल्कि अपनी समस्या के निदान के लिए करीब 4 बार शिकायती आवेदन दिए बाबजूद इसके पीडि़ता को न्याय नहीं मिला। हालांकि इस मामल में जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि जिस कन्यादान योजना के लाभ की बात युवती कह रही है वह योजना आज के समय में बंद हो चुकी है और वर्तमान परिवेश में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभी मिल सकती है जब वह इस योजना के पात्रधारी हो और वह इस योजना के तहत अपने विवाह संपन्न कराऐं इसके बाद यह राशि संबंधित हितग्राही के बैंक खाते में पहुंचा दी जाती है। वहीं जनसुनवाई में अपनी शिकायत ना होने से फफक-फफक रो रही ग्राम ख्यावदाकलां निवासी युवती रचना ओझा ने आरोप लगाया कि उसकी बहिन की शादी करीब 7 वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन आज दिनांक तक उसे कन्यादान योजना का लाभ नहीं मिला इसके अलावा वह स्वयं भी इस योजना के तहत विवाह करने जा रही है परन्तु वह योजना का लाभ पहले प्राप्त कर अपना विवाह संपन्न कराना चाहती है लेकिन इस तरह की कोई रियायत योजना के तहत नहीं दी जा सकती जिस पर युवती नाराज हो गई और उसने जनसुनवाई में रोते हुए मीडियकर्मियों के समक्ष अपनी आपबीती बताई।
142 आवेदक की हुई सुनवाईआमजनों की समस्या के निराकरण के लिए प्रति सप्ताह के मंगलवार को जनसुनवाई रखी जाती है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में इस मंगलवार को 142 आवेदक अपनी समस्याए लेकर आए। उन्होंने अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताई। जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय.सीमा में आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एचण्पीण्वर्माए अपर कलेक्टर आर.एस.बालोदिया, एसडीएमए संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया।
इनका कहना है-कर्मकार मंडल योजना के तहत युवती की बहिन की शादी हुई थी लेकिन आज यह योजना बंद हो गई है, वर्तमान परिवेश में योजना का लाभ मिल सकती है जब मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में शामिल होकर विवाह किया जाए, इसके बाद राशि 51 हजार रूपये हितग्राही के खाते में भेज दी जाती है युवती योजना का लाभ लेने के लिए राशि की मांग कर रही है जो कि संभव नहीं है।
एच.पी.वर्मा
प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ, जिला पंचायत शिवपुरी

No comments:
Post a Comment