शिवपुरी-शहर के प्रसिद्ध प्राचीन स्थल श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर पर अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का भव्य आयोजन 5 से 12 फरवरी तक किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्रीमती गायत्री-पं.रामकुमार शर्मा परिवार है जबकि आयोजन में अन्य धर्मप्रेमीजन भी कथा के विभिनन प्रसंगों के यजमान बनकर लाभार्थी बने है। श्री बांकड़े मंदिर पर प्रारंभ होने वाली श्रीमद् भागवथा के शुभारंभ अवसर पर आज 5 फरवरी को प्रात: 9 बजे स्थानीय मॉं राजराजेश्वरी मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकलेगी जो नगर के विभिन्न मार्र्गोँ से होते हुए विष्णु मंदिर होकर श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर के लिए पहुंचेगी। कथा में आचार्यत्व का दायित्व श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर महंत गिरिराज जी महाराज द्वारा जबकि कथा आचार्य के रूप में डॉ.गिरीश जी महाराज कथा व्यास से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगें। आयोजक श्री बांकड़े बिहारी भागवत सेवा समिति एवं श्रीबांकड़े बिहारी शिक्षा एवं विकास समिति शिवपुरी होंगें। जिसके सानिध्य में यह भव्य आयोजन लगातार सात दिनों तक अनवरत रूप से भगवान की विभिन्न लीलाओं के साथ होगा। इस भव्य धार्मिक आयोजन में आर.एन.सिंह, कृपाल सिंह तोमर, सुरेश दुबे, पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, सुरेश अग्रवाल, मोहन गर्ग, सूबेदार सिंह कुशवाह मुन्नाराजा, मुकेश सिंह चौहान, रोहिणी अवस्थी, ज्ञानेश माथुर, गजेन्द्र सिंह किरार, विजय गुप्ता, जगदीश राठौर, राकेश गुप्ता, केशव सिंह तोमर, रमेश श्रीवास्तव, आदि भी कथा में विभिन्न प्रसंगों के यजमान बनकर पुण्यलाभार्थी बने है। कथा का सीधा प्रसारण आस्था भजन चैनल के माध्यम से भी प्रसारित किया जाएगा जो सभी श्रद्धालुजन कथा स्थल पर ना पहुंच सके वह घर बैठकर भी सीधे प्रसारण के माध्यम से श्रीमद् भागवत कथा का धर्मलाभ प्राप्त कर सकेंगें। समस्त धर्मप्रेमीजनों से इस भव्य धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया गया है।
Tuesday, February 4, 2020
श्री बांकड़े मंदिर पर अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत कथा आज से, निकलेगी कलश यात्रा
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment