---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 16, 2020

आर्य समाज शिवपुरी ने मनाई महर्षि दयानन्द की जन्म जयंती

शिवपुरी-आर्य समाज के प्रणेता महर्षि दयानन्द जी की जन्म जयंती का आयोजन स्थानीय आर्य समाज मंदिर शिवपुरी में किया गया। यहां महर्षि दयानन्द जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें प्रांत प्रतिनिधि इन्द्रप्रकाश गांधी, समीर गांधी, लखवीर सिंह राणा, धर्मेश अरोरा आदि ने महर्षि दयानन्द के जीवन से ओतप्रोत आर्य समाज के सिद्धांतों, आर्य समाज के कार्य एवं  आर्य समाज के संदेश को जन-जन तक वेदों के माध्यम से पहुंचाने को लेकर अनेकों वक्तव्य दिए। जिस पर उपस्थित आर्यजनों द्वारा व्याख्यान उपरांत आगामी समय में वेदों के ज्ञान को लेकर कार्यक्रम किए जाने पर विचार बनाए गए। साथ ही इस अवसर पर महर्षि दयान्द जी की जन्म जयंती को लेकर विशेष हवन, यज्ञ भी किया गया जिसमें सभी आर्यजनों ने भाग लिया। इस दौरान आर्य समाज के कर्मठ सदस्य राम कुमार राठौर की वैवाहिक वर्षगांठ भी थी जिसे यज्ञ करके मनाया गया और आर्य समाज परिवार की ओर से राठौर दम्पति को बहुत बहुत शुभकामनाये व महर्षि के जन्म दिवस की शुभकामनाये भी दी गई।

No comments: