---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 16, 2020

गोवर्धन भंडारे को लेकर जल मंदिर में बैठक आयोजित

शिवपुरी- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 7-8 मार्च को श्रीगोवर्धन धाम में चतुर्थ भण्डारा आयोजित करने को लेकर विशेष बैठक स्थानीय जल मंदिर में रविवार को आयोजित की गई। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए गौरव गुप्ता ने बताया कि दूर-दूर से आने वाले हजारों धर्मप्रेमीजनों की सेवा के लिए शिवपुरी वालो का चतुर्थ विशाल भंडारा आगामी 7 व 8 मार्च 2020 को श्री गोवर्धन धाम में स्थान. कोमल आश्रम, एबी परिक्रमा मार्ग दान घाटी, गिरार्जी मथुरा में आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर व्यापक तैयारियों हेतु सभी ने सहमति व्यक्त की और अपने विचार भी दिए ताकि भण्डारे में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे और सहयोग प्रदान करने वालों का भी कार्यक्रम में योगदान हो इस पर चर्चा की गई। बैठक उपरांत सभी समिति के सहयोगजीनों के लिए स्नेहभोज का आयोजन रखा गया जिसमें भाग लिया।

No comments: