निष्का सेल्स द्वारा आयोजित ब्लू स्टार प्रोडक्ट लांच के साथ डीलर मीट का आयोजन संपन्न
शिवपुरी-आने वाला समय गर्मियों का है और प्रतिवर्ष मौसम में बदलाव को देखते हुए गर्मी में आमजन को राहत प्रदान करने के लिए ही इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में ब्लू स्टार ने अपने खास मॉडल पेश किए जिसमें आकर्षक एयर कंडीशनर, व्यावसाय हेतु डीप फ्रीजर व पेयजल की शुद्धता के लिए आर.ओ.प्यूरीफायर जैसे उत्पाद मार्केट में उतारे है इन्हें खरीदने वाले उपभोक्ता ना केवल इसकी राशि के साथ बल्कि इसके उपयोग के बाद मिलने वाली राहत से संतुष्ट नजर आऐंगं, इसलिए इन उत्पादों की ब्रांडिंग करें और इसमें सहभागी डीलर निष्का सेल्स रहेगी जो समय-समय पर सब डीलर को सहायता व प्रोत्साहन प्रदान करने का काम करेगी। यह बात कही ब्लू स्टार लिमि. की ओर से एसी डिवीजन ब्रांच मैनेजर अभिषेक ठाकुर ने जो स्थानीय होटल स्टार गोल्ड में निष्का सेल्स द्वारा आयोजित ब्लू स्टार प्रोडक्ट लांच एवं डीलर मीट कार्यक्रम के माध्यम से ब्लू स्टार के विभिन्न उत्पादों, उसकी उपयोगिता एवं विशेष ऑफर के बारे में बता रहे थे। इस दौरान निष्का सेल्स संचालक गोपाल अग्रवाल व दीपेश अग्रवाल ने चैंपियन पावर प्ले 2020 के अंतर्गत एसी, डीप फ्रीजर, कोल्डड्रिंक फ्रिज, एयर कूलर व वाटर प्यूरीफार नई श्रृंखलाओं से अवगत कराया और इन उत्पादों का इस कार्यक्रम में अनावरण भी किया गया। इस दौरान इस डीलर मीट में शिवपुरी, श्योपुर, अशोक नगर, गुना जिले के समस्त डीलर शामिल हुए जिन्हें कंपनी की तरफ से स्टार डीलर अवार्ड भी प्रदान किए गए जिसमे करैरा से माँ शारदा इलेक्ट्रॉनिक्स, शिवपुरी से सोनू इलेक्ट्रॉनिक्स, श्योपुर से अजय रेडियोज, गुना से गोपाल इलेक्ट्रॉनिक्स और सौरभ इलेक्ट्रॉनिक्स को स्टार डीलर्स का अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम में निष्का सेल्स संचालक गोपाल अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल के साथ ब्लू स्टार लिमिटेड की ओर से अभिषेक ठाकुर व रेफ्रिजरेशन कैटेगरी से प्रतीक शर्मा एवं सर्विस डिवीजन से अंकित हेतवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन दीपेश अग्रवाल द्वारा व्यक्त किया गया।

No comments:
Post a Comment