शिवपुरी-वेतनमान संबंधित समस्याओ को लेकर यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तत्वाधान दो दिवसीय हड़ताल के आह्वान किया गया है जिसमे जिले भर के बैंकों ने इस हड़ताल को अपना समर्थन दिया और आज यह हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। इस हड़ताल से आमजन को बैंक संबंधी काफी समस्या का सामना करना पड़ा। इस दौरान बैंककर्मी बैंक परिसर के बाहर ही तम्बू गाड़कर हड़ताल पर बैठ गए। इस हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिय, सेंट्रल बैंक, बड़ौदा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बैंककर्मी इस हड़ताल में शामिल हुए। हड़ताल के कारण एक ओर जहां शासकीय सेवको को वेतन नही मिल सका तो दूसरी ओर जिला कोषालय द्वारा हड़ताल पूर्व के वेतन जारी कर दिए गए शेष वेतन संबंधी कार्य हड़ताल खत्म होने के बाद किये जाएंगे। इस दो दिवसीय हड़ताल का आज दूसरा दिन था जिसमे परक मांगे ग्यारहवां वेतन समझौता, 5 दिवसीय बैंकिंग, परिवार पेंसन सुधार एवं बैंक अधिकारियों के कार्य के घंटे निर्धारित करने की मांगों को लेकर यूएफ बीयू के आह्वान पर यह हड़ताल की गई। इस हड़ताल के कारण आज दूसरे दिन भी देश भर के सभी सरकारी क्षेत्र के बैंक बंद रहे और बैंक उपभोक्ताओं को हड़ताल के कारण अपने रोजमर्रा समस्यओं का सामना करना पड़ा। इस हड़ताल में यूएफबीयू के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, रीजनल सचिव दुर्गा प्रसाद शर्मा, सचिव संजय वर्मा आदि सहित अन्य बैंक कर्मचारी शामिल हुए।
हड़ताल के बाद सोमवार को खुलेंगें बैंक, 01 अप्रैल से होंगी बेमियादी हड़तालबताना होगा कि दो दिवसीय बैंक हड़ताल के बाद बैंक संबंधी रूके हुए कार्य अब आगामी सोमवार से होंगें। एक ओर जहां हड़ताल खत्म होगी तो वहीं आमजन का दबाब भी बंैक खुलने के साथ रहेगा। हालांकि बैंक प्रबंधन द्वारा बैंक संबंधी कामकाज को लेकर उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसका ख्याल रखा जाएगा। फिलहाल बैंकों पर पडऩे वाला भार भले ही हड़ताल के बीच नहीं है लेकिन यदि बैंक कर्मचारियों की इन मांगों को नहीं माना गया तो भविष्य बेमियादी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है जिसमें 11,12 एवं 13 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया गया है तो वहीं इन मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी 01 अप्रैल से दी गई है।

No comments:
Post a Comment