शिवपुरी-शहर में कोरोना वायरस के चलते अब लोगों ने घरों के बाहर ही बाहरी लोगों के प्रवेश करने के पूर्व प्रवेश द्वार पर सूचना पत्र एवं कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक नो एण्ट्री का बोर्ड लगाना शुरू कर दिए है। कुछ इसी तरह का बोर्ड शहर की इंदिरा नगर में निवासरत एड.सत्येन्द्र सक्सैना द्वारा भी अपने निवास पर लगाया गया है जहां अपने मुवक्किलों के पैरोकारी करने के दौरान कई बार पेशी व अन्य कार्य से मुवक्किल घर पहुंच जाते है लेकिन यहां कोरोना वायरस से संक्रामित रोगी के सामने आने के बाद से तो एड.सत्येन्द्र सक्सैना ने पूरी तरह से अन्य बाहरी लोगों से दूरी बनाने के लिए घर के बाहर ही ना एण्ट्री बोर्ड का सूचना पत्र लगा दिया है साथ ही क्षमा भी मांगी है कि वर्तमान हालातों के परिवेश में वह किसी भी तरह के वार्तालाप करने में अक्षम है और केवल मोबाईल पर ही चर्चा करें इसके बाद आगामी 31 मार्च के बाद हालात जब सामान्य हो जाऐंगें तो वह स्वयं अन्य आमजनों से मिलकर अपनी बात रखेंगें। इस दौरान होने वाली सुविधा से जहां कई न्यायालय के पक्षकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस के कारण वकील साहब के इस कार्य को आमजन द्वारा सराहा भी गया है ताकि अन्य लोग भी वर्तमान हालातों के मद्देनजर इसी तरह के बोर्ड लगाकर इस कोरोना वायरस की चैन को तोडऩे में में सहायक साबित हो।
Tuesday, March 24, 2020
संक्रमित रोगी के सामने आने के बाद वकील ने घर पर लगाया नो एण्ट्री का बोर्ड
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment