शिवपुरी। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर आमजन की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली को देखते हुए युवा समाजसेवी गोलू गोयल व परिजन जय गोयल द्वारा संयुक्त रूप से इन पुलिसकर्मियों के जज्बे को सलाम करते हुए इन्हें घर से बनी चाय और बिस्किट खिलाकर मानव सेवा का अनुकरणीय कार्य किया। यहां यह कार्य समाजसेवी अमन गोयल के पुत्र गोलू व परिजन जय गोयल द्वारा यह अनूठी पहल की गई और उन्होंने 24 घंटे अपनी सेवाऐं देने वाले इन पुलिसकर्मियों के प्रति मानवता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया जिसमें लगातार कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए घर से बनी चाय और खाने के लिए बिस्किट दिए। इसके प्रति पुलिसकर्मियों ने इन युवा सेवाभायिों के इस अनुकरणीय कार्य की अपनी मुस्कान के जरिए प्रशंसा की। यहां बताना होगा कि इन दिनों शहर में कोरोना बायरस के चलते धारा 144 लगी हुई हैं। इस महामारी से निजात पाने के लिए शहर में कफ्र्यू के दौरान पुलिस अपनी सेवाएं दे रही हैं। लोग अपने घरों से नही निकल रहे हैं। और पुलिस इस महामारी बाली बीमारी कोरोना से जनता को निजात दिलाने के लिए लोगों से अपील कर रही हैं कि अपने घरों से न निकले लेकिन कुछ लोग प्रशासन का सहयोग न करते हुए शहर में घूम रहे हैं। जिसके पश्चात पुलिस लोगों को समझाइस दे रही हैं। और लोगों को वापस घर भेज रही हैं। इसी दौरान शहर के कुछ समाजसेवियों ने माधव चोक पर ड्यूटी कर रहे पुलिस प्रशासन को चाय एवं बिस्किट खिलाएं।
Tuesday, March 24, 2020
कोरोना वायरस में तैनात पुलिसकर्मीयों के लिए की सेवा, पिलाई चाय खिलाए बिस्किट
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment