शिवपुरी-सिंध एवं राजघाट परियोजना के मुख्य अभियंता एन.पी.कोरी की सेवानिवृति पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। मुख्य अभियंता ऐन.पी.कोरी जल संसाधन विभाग के अति कुशल इंजीनियर के रूप में अपनी पहचान रखते हैं, उनके तकनीकी कौशल और सदव्यवहार की चर्चा पूरे विभाग में होती है। विभाग में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देते हुए उन्होंने चम्बल, सिंध, राजघाट, और सेंवढ़ा जैसी वृहद परियोजनाओं का कुशल संचालन किया है। यमुना कछार के मुख्य अभियंता रहते हुए शिवपुरी जिले की महुअर परियोजना एवं कई लघु सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति और निर्माण में अपना कुशल मार्गदर्शन देते हुए पूर्ण कराया है। शिवपुरी जिले से विभाग की ओर से अधीक्षण यंत्री एम के मित्तल, कार्यपालन यंत्री बी डी रतमेले, अनुविभागीय अधिकारी अवधेश सक्सेना, बी के गुप्ता आदि सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने एन.पी.कोरी साहब को सम्मानपूर्ण भावपूर्ण विदाई देते हुए उनके भावी सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं हैं।चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी दी गई विदाई
सिंध परियोजना जल संसाधन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी छीतर सिंह ठाकुर भृत्य की सेवानिवृति पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक शानदार विदाई दी गई। कार्यपालन यंत्री बी.डी.रतमेले और अनुविभागीय अधिकारी अवधेश सक्सेना द्वारा माला पहनाई और शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा 40 वर्ष तक कि गई सेवाओं को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। छीतर सिंह ठाकुर ने अपनी सेवानिवृति पर बोलते हुए सभी वरिष्ठ और साथी कर्मचारियों के सहयोग को याद किया और सभी का आभार माना।
No comments:
Post a Comment