---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, November 28, 2020

कलेक्टर ने किया आजीविका भवन सह प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण


शिवपुरी
-कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शनिवार को पोहरी में मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित आजीविका भवन सह प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएफओ लवित भारती जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचपी वर्मा भी उनके साथ मौजूद थे। आजीविका भवन सह प्रशिक्षण केंद्र में समूह की महिलाओं द्वारा सेनेटरी पैड निर्माणए अगरबत्तीए सिलाई तथा मशरूम उत्पादन का काम किया जा रहा है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा की और साथ ही उन्हें मार्गदर्शन भी दिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को रोको टोको अभियान की जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस समय मास्क ही वैक्सीन है इसलिए आप सभी मास्क लगाएं और अपने परिवार के लोगों को भी मास्क लगाने के लिए कहें और सभी को सुरक्षित रखें। उन्होंने रोको टोको अभियान के तहत समूह की महिलाओं को शपथ दिलाई।

No comments: