---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, March 19, 2026

गुड़ी पड़वा नव संवत्सर के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी ने मनाया जन संस्कार तिलक उत्सव





टोडरमल पेट्रोल पंप पर आने वाले और अन्य राहगीरों को लगाया तिलक, मनाया नव संवत्सर

शिवपुरी- भारतीय संस्कृति के रूप में हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुड़ी पड़वा नव संवत्सर मनाते हुए जन संस्कार तिलक उत्सव स्थानीय टोडरमल पेट्रोल पंप पर मनाया गया जहां पेट्रोल भरवाने आने वाले और अन्य राहगीरों के समक्ष पहुंचकर संस्था पदाधिकारी व सदस्यों ने लोगों को तिलक लगाकर नव संवत्सर मनाया। 

इस अवसर संस्था के सभी सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए और सभी ने एक दूसरे को हिंदू नव वर्ष की बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एड. शैलेन्द्र समाधिया, सचिव पुनीत जैन व कोषाध्यक्ष सुकेष मित्तल सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों में पोहरी से पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री प्रहलाद भारती, संजीव जैन, डॉ वीसी गोयल,उमेश मित्तल, सतीश निगम, संजीव गुप्ता, मनोज अग्रवाल, मनोज जैन, रवि सोनी, राजीव शर्मा, नरेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, जितेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे। जिन्होंने हिंदू नव वर्ष नव संवत्सर के अवसर पर माधवचौक स्थित टोडरमल सिफारिशमल पेट्रोंल पंप पर एकत्रित होकर पेट्रोल भरवाने आए लोगों और मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को चंदन का तिलक लगाकर जन संस्कार तिलक उत्सव मनाते हुए नव संवत्सर की बधाईयां दी। कार्यक्रम समापन पर सभी के प्रति आभार प्रदर्शन संस्था सचिव पुनीत जैन के द्वारा व्यक्त किया गया।

No comments: