शिवपुरी-जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आमजन को उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित कुल 8 विशेष बसों के माध्यम से दंत, नेत्र एवं कैंसर रोगों की जांच की जा रही है। इन विशेष बसों में उपलब्ध उन्नत मशीनों के माध्यम से मैमोग्राफी, पैप स्मीयर एवं कोलपोस्कोपी जैसी महंगी कैंसर जांचें पूर्णत: नि:शुल्क की जा रही हैं। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (।प्) तकनीक के माध्यम से बायोप्सी एवं सर्वे स्क्रीनिंग की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।बसों की व्यवस्था में अरविंदो हॉस्पिटल, इंदौर 5 बसें (ब्रेस्ट, सर्वाइकल, ओरल कैंसर, नेत्र एवं दंत परीक्षण), कैंसर हॉस्पिटल, ग्वालियर 1 बस (कैंसर जांच) एवं महाराणा प्रताप डेंटल हॉस्पिटल 2 बसों (दंत रोग परीक्षण) द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। इन बसों के माध्यम से ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर, मोतियाबिंद (कैटरेक्ट), ग्लूकोमा सहित विभिन्न दंत रोगों का तत्काल परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही मरीजों को चश्मे के नंबर निर्धारण से लेकर ग्लूकोमा जांच तक सभी सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जा रही हैं। सामान्यत: बाजार में इन जांचों की लागत 1,000 से 12,000 तक होती है, जबकि शिविर में ये सेवाएं पूर्णत: नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस दौरान तहसील नरवर के ग्राम इंदरगढ़ निवासी जसमंत रावत एवं तहसील पिछोर के ग्राम छिरवाया निवासी धर्मेंद्र लोधी ने नेत्र बस में अपनी आंखों का उपचार कराया तथा शिविर में उपलब्ध सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। यह वृहद स्वास्थ्य शिविर आमजन को आधुनिक एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।
20 मार्च को वृहद स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा उपचार
शिवपुरी,-जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में 20 मार्च 2026 को विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्टाफ द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा।
उक्त तिथि को शिविर में सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों एवं स्टाफ में
डॉ. जी.डी. सिंघल (न्यूरो सर्जरी), जी.बी. पंत अस्पताल,
डॉ. शैलेंद्र भदौरिया (कार्डियोलॉजिस्ट), मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल,
डॉ. समीेक भट्टाचार्य (प्लास्टिक सर्जरी), डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल,
डॉ. शैलेंद्र भदौरिया (कार्डियोलॉजिस्ट), मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल,
डॉ. आकांक्षा अग्रवाल (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), एम्स अस्पताल,
डॉ. राजेश्री जैन (स्त्री रोग विशेषज्ञ),
राखी गोयल (सहायक – स्पाइन एवं पेन स्पेशलिस्ट),
डॉ. नीरज जैन (स्पाइन एवं पेन स्पेशलिस्ट),
कपिल गर्ग (सपोर्ट स्टाफ), जी.बी. पंत अस्पताल,
डॉ. एम.डी. रे (ऑन्कोलॉजी), एम्स अस्पताल,
डॉ. राजा तिवारी (प्लास्टिक सर्जरी), एम्स अस्पताल,
डॉ. शैलेश जैन (न्यूरो सर्जरी), मैक्स हेल्थकेयर अस्पताल,
डॉ. निपुण बंसल (यूरोलॉजी), मैक्स हेल्थकेयर अस्पताल,
डॉ. कुलदीप मलिक (ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट), मैक्स हेल्थकेयर अस्पताल,
डॉ. आशीष संचन (जीआई सर्जरी), मैक्स हेल्थकेयर अस्पताल,
डॉ. जितेश (ऑर्थोपेडिक स्पाइन सर्जरी), मैक्स हेल्थकेयर अस्पताल,
डॉ. राजेंद्र कुमार (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी), मैक्स हेल्थकेयर अस्पताल,
उमेश शर्मा (योग थेरेपिस्ट), जी.बी. पंत अस्पताल,
डॉ. यशदेव शर्मा (योग थेरेपिस्ट), जी.बी. पंत अस्पताल,
डॉ. दीप्ति सिंघल (स्त्री रोग विशेषज्ञ), जी.बी. पंत अस्पताल,
डॉ. जी.डी. सिंघल (न्यूरो सर्जरी), जी.बी. पंत अस्पताल,
डॉ. पारस सतादेवे (हीमेटो-ऑन्कोलॉजी एवं बीएमटी), मरेन्गो एशिया अस्पताल,
डॉ. अमन एलहबादी (बाल रोग विशेषज्ञ), सर गंगाराम अस्पताल,
डॉ. डोना जोसेफ (ऑन्कोलॉजी), राजीव गांधी कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र,
श्री गगनदीप (ऑन्कोलॉजी),
सुश्री पारुल (ऑन्कोलॉजी),
सुश्री मोनिका (ऑन्कोलॉजी),
श्री अरविंद वर्मा (ऑन्कोलॉजी),
डॉ. अविनाश चंद्र (ऑन्कोलॉजी),
डॉ. विवेक कुमार शुक्ला (ऑन्कोलॉजी),
डॉ. ईश्वर सिंह (ईएनटी), मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श एवं उपचार का लाभ प्राप्त करें।


No comments:
Post a Comment