---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, March 19, 2026

जिला कांग्रेस कार्यालय पर नव नियुक्त अध्यक्षों का जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने माल्यार्पण कर किया स्वागत, दी बधाई




शिवपुरी में कांग्रेस का संगठन विस्तार, नगर अध्यक्षों की घोषणा, नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

शिवपुरी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शिवपुरी जिले के विभिन्न नगरों में कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुमोदन के बाद जारी की गईं। इसमें जिले के अलग-अलग नगरों में नए नगर अध्यक्षों को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई, इन सभी मनोनीत अध्यक्षों का जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा माल्यार्पण करते हुए स्वागत कर अभिनंदन किया गया और महती जिम्मेदारी निभाते हुए कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाते हुए पार्टी नेतृत्व को अग्रणीय बनाए रखने को लेकर अपेक्षा और आशा व्यक्त की। 

इस दौरान सभी नव नियुक्त नगर अध्यक्षों ने सर्वप्रथम कांग्रेस जिलध्यक्ष मोहित अग्रवाल का भी अपने इस मनोनयन के प्रति माल्यार्पण कर आभार प्रकट किया। यहां जारी सूची के अनुसार जिले के अलग-अलग नगरों में नए नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें शिवपुरी पूर्व से साहब सिंह कुशवाह, शिवपुरी पश्चिम से नलिन पंडित, मगरौनी से आदित्य सोनी, नरवर से होतम पटेल कुशवाहा, दिनारा से सुमित नीखरा और करैरा शहर से पवन तिवारी को नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। इसी क्रम में कोलारस से मनीष मोहनिया, बदरवास से कामेश धाकड़, रन्नौद से दिलावर खान, पोहरी से दीवान बघेल, बैराड़ से बृजेश गुप्ता, पिछोर से रामस्वरूप कुशवाहा एवं खनियाधाना से सद्दाम हुसैन को भी नगर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि नए नेतृत्व के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा तथा आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

दीवान सिंह बघेल बने पोहरी नगर कांग्रेस के अध्यक्ष

शिवपुरी-मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शिवपुरी जिले के नगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है, इस सूची में पोहरी के युवा कांग्रेस नेता दीवान सिंह बघेल को पोहरी नगर का अध्यक्ष बनाया गया है। दीवान सिंह बघेल लंबे समय से कांग्रेस में कार्यरत हैं, उनके क्षेत्र में लगातार संपर्क एवं पार्टी की गतिविधियों में सक्रियता को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल की अनुशंसा पर उनका मनोनयन किया है। दीवान सिंह बघेल ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह एवं पोहरी की जनता का आभार जताया है। दीवान सिंह बघेल को पोहरी नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके ईष्टमित्रों, पार्टी कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, पत्रकारों ने बधाई दी है।

No comments: