अपना घर आश्रम में प्रभुजियों को भोजन एवं गौ माता को छप्पन भोग एवं हरा चारा खिलाकर गौ संरक्षण का संदेश दियाशिवपुरी- वैश्य महासम्मेलन के शिरोमणि संरक्षक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता का जन्म दिवस 24 जून को पूरे मध्यप्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन शिवपुरी मैन इकाई, युवा इकाई एवं महिला इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्यगण ककरवाया, शारदा सॉल्वेंट के पास, अपनाघर आश्रम में जाकर प्रभुजियों को भोजन कर सेवा दिवस के रूप में मनाया। शाम को वाणगंगा गौशाला जाकर गौ माता को छप्पन भोग लगाया एवं हरा चारा खिलाकर गौ संरक्षण का संदेश दिया।
गौ सेवा हमारी संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न अंग है, सेवा के माध्यम से समाज में संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को सुदृण करने का कार्य किया जा रहा है। जनकल्याण और सेवा के कार्य समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और सेवा भावना को बल मिलता है। कार्यक्रम के अंत में मार्गदर्शक उमाशंकर गुप्ता के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनके बताएं सेवा और संस्कार के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान बताया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा, जिला अध्यक्ष सिंघई अजीत जैन, महिला इकाई संभाग प्रभारी डॉ रश्मि गुप्ता, महिला इकाई संभागीय अध्यक्ष ज्योति अनिल डेंगरे, महिला इकाई जिला अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता सेठ, जिला महामंत्री कमलेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष मनोज जैन कंवेसर्स, उपाध्यक्ष भीकमचंद जैन, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ दिनेश जैन, महावीर प्रसाद जैन, महिला नगर अध्यक्ष शीला मित्तल, महिला नगर प्रभारी बबीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुमन कोठारी, मयूरी गोयल, अनिता बंसल, सुषमा गोयल,मधु सिंघल, शिवानी अग्रवाल, मोहिनी जैन सहित अन्य वैश्य बन्धु उपस्थित रहे।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment