---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, June 25, 2026

दूरसंचार वाहिनी आईटीबीपी में अंर्तराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन



शिवपुरी-
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की दूरसंचार वाहिनी, शिवपुरी में अंर्तराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बल के जवानों और अधिकारियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी के निर्देशन व मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. देवेश व्यास (सहायक प्राध्यापक मनोरोग विभाग) थे। उन्होंने अपने व्याख्यान में नशे की लत से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्तर पर होने वाले नुकसानों को वैज्ञानिक और व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझाया। डॉ. व्यास ने हिमवीरों को तनाव मुक्त जीवन जीने, संतुलित दिनचर्या अपनाने और किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस विशेष अवसर पर श्री राजेश चौधरी, उप महानिरीक्षक, सीआईटीआई तथा डॉ. रामुडु रोंगली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ साथ दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण और बड़ी संख्या में हिमवीर (जवान) मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री शुक्ल द्वारा सभी उपस्थित कार्मिकों को जीवन में कभी भी नशा न करने और अपने आस-पास के समाज को भी नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई गई।

No comments: