---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, June 25, 2026

सीएम मोहन यादव का संभावित पिछोर दौरा 6 जुलाई को


शिवपुरी/पिछोर
- जिले के पिछोर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने गत दिवस मुख्यमंत्री के पिछोर दौरे को लेकर रेस्ट हाउस पिछोर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। प्रेसवार्ता के दौरान विधायक प्रीतम लोधी ने कहा है कि पिछोर विधानसभा क्षेत्र में मध्य प्रदेश शासन के लाडले मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह प्रथम दौरा है। जिसमें हमारे क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ता उनके आगमन के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि पिछोर को जिला बनाने की लंबित मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी जो हमारे पिछोर क्षेत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण मांग है इसके साथ ही पिछोर के ऐतिहासिक किले के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार का मुद्दा भी उठाया जायेगा। इस किले को सौन्दर्य बनाकर एक पर्यटन स्थल के रूप में पिछोर क्षेत्र की जनता देखना चाहती है, जो यहां की जनता का सपना हम पूरा करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर विधायक ने एक लाख से ऊपर लोगों को जुटाने की अपील की है।

No comments: