---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, June 25, 2026

सभी देवों को देव कहते हैं शिव को महादेव कहते हैं : पं.सरजू शरण शास्त्री


नगर में चल रहा है सपादलक्ष्य शिव पार्थिव पूजन

शिवपुरी/करैरा-नगर मे चल रहे सपादलक्ष्य शिव पार्थिव पूजन में चल रहे सपाद् लक्ष्य महामृत्युंजय जाप सपादलक्ष्य शिव पार्थिव पूजन श्रीमद् भागवत मूल पाठ एवं श्री नवचण्डी पाठ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा चल रहा है जिसके मुख्य यजमान श्रीमती रूपाली अमित बिलैया, आयोजन के अचार पंडित सरजू शरण शास्त्री करैरा ने शिव महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि सभी को देव कहते हैं अपितु शिव को महादेव कहते हैं, सभी काल से रक्षा करते हैं, शिव महाकाल से भी हमारी रक्षा करते हैं, शिवम् कराति कल्याणम् जो सभी का कल्याण करें वही शिव है। यही शिव पार्थिव पूजन सबसे पहले प्रभु श्रीराम ने पर विजय पाने के लिए किया, अत: जो भी भक्त शिव पार्थिव पूजन रूद्राभिषेक करते हैं, महादेव उनके सभी कष्ट पीड़ा दूर करते हैं।

इस अवसर पर सभी भक्तो ने वेलपत्र चढ़ाकर पूजा अर्चना की बाबा भोलेनाथ की आरती कर प्रसाद लिया। सपादलक्ष शिव पार्थिव पूजन रूद्राभिषेक कर वेलपत्र चढाया। करैरा के वरिष्ठ समाजसेवी केदार सेठ, गहोई समाज अध्यक्ष रामगोपाल कुचिया, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती भावना सुरेन्द्र नगरिया, संगठन मंत्री श्रीमती नेहा मोनू गुप्ता, गणेश दुबे, राकेश नीखरा, महेश नगरिया,मुकेश पंडा,अशोक चौधरी,कौशल नौगरैया,आकाश सांवला सहित एक सैकडा से अधिक भक्त शामिल हुए और सभी भोले बाबा के भक्ति के रस मे डूबे नजर आए।

No comments: