---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, March 19, 2026

सांसद दर्शन सिंह चौधरी का अभिनंदन कर राज्य शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन



शिवपुरी
-नर्मदापुरम सांसद एवं राज्य शिक्षक संघ के संरक्षक दर्शन सिंह चौधरी के शिवपुरी अल्प प्रवास पर आगमन पर राज्य शिक्षक संघ के पदाधिकारीयों द्वारा जिलाध्यक्ष स्नेह सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में फूल मालाओं द्वारा स्वागत कर अभिनंदन किया तदुपरांत ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मध्यप्रदेश में वर्षों से कार्यरत शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर किए जाने के मामले को लेकर  सौंपा गया।

श्री रघुवंशी ने बताया कि मध्यप्रदेश में शिक्षकों की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित नियमों एवं विधिक प्रावधानों के अनुसार की गई है। शिक्षकों द्वारा लगभग 25-30 वर्षों से निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्तमान में सेवा दे रहे शिक्षकों पर टीईअी की अनिवार्यता लागू होने से उनके चिंता और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यह भी उल्लेखनीय है कि इस विषय में देश के कुछ राज्यों द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की जा चुकी है। 

उक्त समस्या को लेकर राज्य शिक्षक संघ द्वारा सांसद दर्शन सिंह से प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार से न्यायसंगत संगत समाधान कराने हेतु अनुरोध किया गया है, अभिनंदन कर ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से स्नेह रघुवंशी, राजेश पाठक, गुणसागर शर्मा, रामकृष्ण रघुवंशी, शरद निगम, बृजेंद्र भार्गव कुल्लू, उमेश करारे, परवेज खान, कमलकांत कोठारी, वीरेंद्र शिवहरे, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, दीपक मांझी, रामेश्वर गुप्ता, रमाकांत भार्गव, राजेश दांगी, पंकज पांडे, अभिषेक श्रीवास्तव, जगदीश धाकड़ आदि शामिल थे।

No comments: