शिवपुरी। गौ सेवा समिति शिवपुरी एवं अपना घर सेवा समिति तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नाम अपर कलेक्टर दिनेश चंद शुक्ला को चारा/भूसा का शिवपुरी जिले की सीमा से बाहर निर्यात पर प्रतिबंध लगाने हेतु ज्ञापन सोंपा।गौ सेवा समिति शिवपुरी के जिला संयोजक पंडित विनोद कुमार शास्त्री ने बताया कि शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायतों में चल रही गौशालाओं में पशु चारे की भारी कमी को देखते हुऐ, मुख्यमंत्री एवं शिवपुरी जिले के जिलाधीश रविंद्र चौधरी से चारा/भूसा को दूसरे जिलों या राज्यों में हो रहे निर्यात व परिवहन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। जिससे ग्राम पंचायतों में व जिला स्तर पर चल रही गौशालाओं में पर्याप्त भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। अपना घर आश्रम के अध्यक्ष एवं लुधावली, गौशाला के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने बताया कि शिवपुरी जिले का भूसा जिले की सीमा से बाहर राजस्थान को भूसा, घास, कड़वी का परिवहन किया जा रहा है। जिससे भविष्य में गोवंश आश्रय स्थलों में रह रही गोवंश के लिए चारा, भूसा का संकट खड़ा हो जाएगा।
चंदनपुर गौशाला के प्रभारी रमाशंकर शर्मा ने बताया कि किसानों के पास पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध है, यह भूसा जिले से बाहर न जाकर जिले के अंदर प्रत्येक ग्राम पंचायत की गौशाला को प्राथमिकता से मिले। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि फसल काटने वाली हार्वेस्टर मशीन खेतों में नरवाई नहीं छोड़े पूरी नरवाई का भूसा अनिवार्य रूप से बनाया जाए खेतों में नरवाई छोडऩे से बाद में नरवाई में आग लगाते है जिससे प्रदूषण फैलता है।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कान्त शर्मा ने पशु चारा घास भूसा पशुओं के खाई जाने वाली अन्य किस्म की चारे के परिवहन को मप्र पशु चारा निर्यात नियंत्रण आदेश 2000 तथा धारा 223 भारतीय न्याय सहायता 2023 की प्रावधानों की धारा 188 तहत के अनुसार कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विनोद शास्त्री, रमेश अग्रवाल, पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, अर्चना गुप्ता, मुकेश जैन, रमाशंकर शर्मा आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment