गीता माता परिवार करेगा नौ दिन तक गीता पाठशिवपुरी। शिवपुरी के अति प्रसिद्ध श्री राम जानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पर गुड़ी पड़वा नव संवत्सर 2083 विक्रम संवत् एवं शक संवत 1948 प्रारंभ होने पर नव दिवसीय गीता पाठ का आयोजन कराया जा रहा है। आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने बताया कि 19 मार्च को पूजन उपरांत गीता पाठ प्रारंभ कर दिया गया है यह रोजाना 9 दिन तक चलेगा जिसमें विद्वान सहित आम जन गीता पाठ करेंगे,सभी धर्म प्रेमी बंधु जनों को सादर आमंत्रित किया गया है जो यहां पर आकर गीता पाठ का श्रवण और वाचन कर सकते हैं।
श्रीमद् भागवत गीता पाठ करने से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए महाराज जी ने कहा कि यह तनाव और चिंता को दूर कर मन को स्थिरता प्रदान करती है। व्यक्ति को अपने धर्म (कर्तव्य) को समझने और सही निर्णय लेने की शक्ति मिलती है। सकारात्मक ऊर्जा मिलती है जिससे विचारों में शुद्धता आती है और नकारात्मकता का नाश होता है। गीता पाठ करने से आत्मज्ञान प्राप्त होता है जो मनुष्य को जीवन, मृत्यु और आत्मा के वास्तविक स्वरूप का बोध कराता है। इस नव दिवसीय गीता पाठ के आयोजक गीता माता परिवार है और इसकी व्यवस्थापक श्रीमती समता भार्गव हैं जिनके द्वारा व्यवस्थाओं को किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment