शिवपुरी-प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के सतत निर्देशन में शहर के प्रत्येक वार्ड में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ड के स्थानीय कार्यकर्ताओं कि टीम संयुक्त रूप से जहां-जहां जल भराव के कारण लोगों के घरों में रखे समान आनज आदि का नुकसान हुआ उसका तुरंत सर्वे एवं प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाए अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी क्रम में शहर के वार्ड क्रमांक 20 व 38 में लोगों के घरों एवं अनाज आदि को हुए नुकसान का सर्वे किया गया जिसमें प्रमुख रूप से वार्ड 38 में पार्षद भानू दुबे, नपा सब इंजीनियर हरिओम राठौर, पटवारी आशीष कुशवाह, बीएलओ राजेश सेन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सौरव समाधिया, अरविंद ठाकुर, शिवम् दुबे आदि कार्यकर्तागण उपस्थिति रहे।
बाढ़ ग्रस्त ग्राम चिताहरी का निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी भ्रमण पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने बाढ़ ग्रस्त ग्राम चिताहरी का निरीक्षण किया और बाढ़ प्रभावित लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनी। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आपदा से प्रभावित लोगों को राशन, खाद्य सामग्री वितरित की और कहा कि यह आपदा का समय है इसलिए धैर्य रखें। शासन.प्रशासन के स्तर पर राहत एवं बचाव के लिए सभी प्रयास जारी हैं। आपदा के कारण ग्रामीणों को समस्या हुई है। किसानों की जो भी क्षति हुई है। टीम द्वारा जल्द उसका सर्वे किया जाएगा और किसानों को राहत दी जाएगी। इस दौरान मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मौके पर उपस्थित एसडीएम अंकुर गुप्ता और तहसीलदार नरवर रुचि अग्रवाल को निर्देश दिए हैं कि टीम द्वारा प्रभावित गांव का सर्वे कराया जाए और जानकारी तैयार की जाए। पूरी टीम सक्रिय होकर काम करे। इसके साथ ही राहत कैंप में जो लोग ठहरे हैंए उनके लिए खाने पीने की व्यवस्थाएं एकदम दुरुस्त होना चाहिए। लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होना चाहिए।
रेस्क्यू में सेना की टीम का कार्य सराहनीय : मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया
प्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शुक्रवार को करैरा के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया उन्होंने करेरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू कार्य में लगी आर्मी की टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि इस आपदा की स्थिति में रेस्क्यू अभियान में सेना ने जिस प्रकार कठिनाई में मदद की है वह सराहनीय है। सेना द्वारा सैकड़ा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने भी सेना की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि जिले में गंभीर स्थिति होने पर रेस्क्यू में सेना की मदद ली गई। जिसका नेतृत्व मेजर आर आर बरार द्वारा किया गया। उन्होंने भी अपने अनुभव साझा किये। आर्मी की टीम में मेजर पी के सिंह, कैप्टन अनिरुद्ध सिंह, लेफ्टिनेंट पुनीत जैन के साथ पूरी उनकी पूरी टीम थी।
No comments:
Post a Comment