महामण्डलेश्वर पुरूषोत्तमदास जी महाराज के निर्देशन में दल भोपाल को रवाना होगा आजशिवपुरी-राष्ट्रशांति हेतु संकल्पित राष्ट्रीय महाअभियान के तहत जानकी सेना संगठन के द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय भोपाल स्थित दीनदयाल परिसर अरेरा कॉलोनी भोपाल में आगामी 20 अक्टूबर को होने जा रहा है। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के प्रबुद्धजन व समाजजन भी इस आयोजन में भाग लेंगें।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जानकी सेना संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रशांति हेतु संकल्पित अभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जानकी सेना संगठन के द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ किया जाएगा।
जिला मुख्यालय शिवपुरी से 25 सदस्यीय यह दल महामण्डलेश्वर पुरूषोत्तमदास जी महाराज के सानिध्य में आज 19 अक्टूबर को सायं 6 बजे व्ही.आर.भवन शिवपुरी से भोपाल के लिए रवाना होगा और 20 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रात: 10 बजे दीनदयाल परिसर भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में सुन्दकाण्ड पाठ प्रारंभ होगा।
बता दें कि राष्ट्रशांति हेतु संकल्पित जानकी सेना संगठन के द्वारा धार्मिक, सामाजिक, जनजागृति व शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सेवा गतिविधियों को लेकर संगठन के द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों को किया जाता है इसी क्रम में संगठन के द्वारा जहां दतिया में मप्र शासन के गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने संगठन की सदस्यता लेकर इस अभियान में योगदान देने की बात कही तो वहीं अब 20 अक्टूबर को भोपाल में प्रदेश स्तर पर प्रथम जानकी सेना संगठन का संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ भाजपा प्रदेश कार्यालय में 20 अक्टूबर को होने जा रहा है।
No comments:
Post a Comment