Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, November 14, 2021

पिछड़ा वर्ग जिला कांग्रेस कार्यालय पर पं.जवार लाल नेहरू जयंती कार्यक्रम का हुआ आयोजन


शिवपुरी-
14 नवंबर बाल दिवस के रूप में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यालय जिला शिवपुरी में जिलाध्यक्ष श्रवण लाल धाकड़ के निर्देशन में जिला महामंत्री नरेंद्र जैन भोला के समक्ष भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रतन जवाहरलाल नेहरु की जयंती मनाई गई। जयंती के शुभ अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष श्रवण लाल धाकड़, जिला महामंत्री नरेंद्र जैन भोला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय सिंह चौहान के द्वारा दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि की गई। इस दौरान अरुण सिंह चौहान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं भरत सिंह रावत प्रदेश सचिव एवं पदम सिंह कुशवाह, योगेश करारे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु जैन, राजकुमारी खान, डॉ राम किशन सोनी, संजय शर्मा, जुगल किशोर मिश्रा, राजीव बंसल, शिवचरण करारे, जितेंद्र धाकड़ एवं समस्त उपस्थित लोगों ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं बड़े ही हर्ष उल्लास से समस्त कांग्रेस जनों ने कोटि कोटि नमन बधाई दी।

No comments:

Post a Comment