Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, January 6, 2022

कलेक्टर ने किया कोलारस और बदरवास का भ्रमण


कृषि की नई पद्धतियों का लिया जायजा

शिवपुरी-कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कोलारस और बदरवास विकासखंड का भ्रमण किया। उन्होंने उन्नतशील किसानों के खेतों पर जाकर कृषि की नई पद्धतियों का जायजा लिया। किसानों से चर्चा की। इस दौरान कोलारस एसडीएम बृज श्रीवास्तव, तहसीलदार प्रतिज्ञा ढेंगुला, कृषि विभाग के उपसंचालक यूएस तोमर, सहायक संचालक उद्यानिकी सुरेंद्र सिंह कुशवाह, सहायक संचालक कृषि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

कोलारस में ग्राम पंचायत नेतवास में किसान के खेत पर पहुंचकर एकीकृत  कृषि का जायजा लिया। वहां किसान द्वारा उसकी भूमि पर परंपरागत खेती के अलावा, बागवानी, मुर्गी पालन और पशुपालन आदि किए जा रहे हैं। इसके अलावा कृषि की नई तकनीकों को अपनाया गया है। टमाटर की खेती में जैविक खाद का उपयोग किया है और केमिकल युक्त कीटनाशक का छिड़काव ना करते हुए जैविक रूप से तैयार कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। जब कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने इस प्रकार की जा रही खेती को देखा तो उन्होंने कृषि विभाग के उपसंचालक को मौके पर ही कहा कि जो किसान इस प्रकार का प्रयोग कर रहे हैं उसके बारे में अन्य किसानों को भी जानकारी दी जाए जिससे अन्य किसान भी इसे अपना सकें।

किसान से खरीदा टमाटर
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने किसान से टमाटर खरीदे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेती को बढ़ावा मिलना चाहिए। केमिकल युक्त फल सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है इसलिए हमें जैविक खेती को बढ़ावा देना होगा। विकासखंड बदरवास पहुंचकर ग्राम बारई में एग्रो होट्री सिस्टम एवं सूक्ष्म सिंचाई पद्धति का अवलोकन किया। बारई में किसान सेवाराम यादव द्वारा कृषि में सूक्ष्म सिंचाई पद्धति का उपयोग के अलावा  बागवानी  कृषि भी की जा रही है और वह कृषि से बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं।

कोलारस में एक्सीलेंस स्कूल में वैक्सीनेशन टीम को दी बधाई
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कोलारस में एक्सीलेंस स्कूल में चल रहे वैक्सीनेशन कैंप का जायजा लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। एक्सीलेंस स्कूल में लगे कैंप में प्राप्त लक्ष्य का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति पर पूरी टीम को बधाई दी और वैक्सीनेशन टीम को अन्य जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment