डॉ.वर्मा पेट हैल्थ क्लीनिक पर लगेगा शिविर, राजौरिया मेडीकल पर कराऐं पंजीयनशिवपुरी- श्वान(डॉग)प्रेमियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शहर की पशु चिकित्सा के लिए कार्यरत राजौरिया मेडीकल शॉप नाई की बगिया शिवपुरी के तत्वाधान में आगामी 20 फरवरी को एक दिवसीय नि:शुल्क श्वान (डॉग)चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां चिकित्सा शिविर के बारे में जानकारी देते हुए राजौरिया मेडीकल के संचालक विजय राजौरिया ने बताया कि श्वान (डॉग) चिकित्सा के लिए पशु चिकित्सा क्लीनिक डॉ.वर्मा पेट हैल्थ क्लीनिक पर आगामी 20 फरवरी को एक दिवसीय श्वान (डॉग) चिकित्सा शिविर का आयेाजन होने जा रहा है।
इस श्वान (डॉग) चिकित्सा शिविर में जो भी व्यक्ति अपने पालतू श्वान (डॉग) के उपचार को लेकर पशु का उपचार व चिकित्सा परीक्षण, परामर्श चाहते है वह राजौरिया मेडीकल नाई की बगिया व डॉ.वर्मा पेट हैल्थ क्लीनिक सरकारी वैटरनरी हॉस्पिटल के सामने अपना पंजीयन करा सकते है। इस श्वान (डॉग) चिकित्सा शिविर में मुख्य रूप से जो श्वान (डॉग) चिकित्सा सेवाऐं नि:शुल्क प्रदाय की जाएगी उसमें श्वान (डॉग) का नि:शुल्क स्किन केयर, नि:शुल्क रेबीज टीकाकरण, क्रमीनाशन पेट के कीड़े मारने की दवा, नि:शुल्क परीक्षण व जबलपुर एवं इंदौर के विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की नि:शुल्क सेवाऐं परामर्श के रूप में प्राप्त की जा सकेंगी। शिविर का लाभ लेेने के लिए सभी श्वान (डॉग) प्रेमियों से आग्रह किया गया है कि नि:शुल्क श्वान (डॉग) चिकित्सा शिविर का लाभ लेने हेतु नि:शुल्क पंजीयन आवश्यक रूप से कराऐं।
No comments:
Post a Comment